Ranbir Kapoor Celebrate New Year With Family: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। बीती रात दुनिया भर में लोगों को नए साल जा जश्न मनाते हुए देखा गया। इस दौरान रणबीर कपूर ने भी पत्नी आलिया भट्ट और फैमिली के साथ बड़े धूमधाम के साथ नए साल को सेलिब्रेट किया। रणबीर और आलिया का न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को रात के 12 बजते ही पत्नी आलिया भट्ट को गले लगाकर किस करते हुए देखा गया।
कपूर फैमिली ने मनाया नए साल का जश्न
रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर द्वारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियोज और पिक्स शेयर की हैं। 1 जनवरी को घड़ी में 12 बजते ही रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट को गले लगाया। रणबीर और आलिया को साथ में नए साल जश्न का मनाते देख फैन्स ने कपल की तारीफ की है। वहीं दूसरी पिक्स में आलिया, रणबीर, राहा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा साहनी और सोनी राजदान एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी 'रामायण: पार्ट 1' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ माता सीता के रोल में सई पल्लवी को देखा जाएगा। फिल्म में रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश को देखा जाएगा। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास लव एंड वॉर भी है, जिसमें उन्हें पत्नी आलिया भट्ट के साथ देखा जाएगा।
