Hanuman Ansh Team Meets CM Yogi: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया है। शुरुआत में फिल्म की कमाई धीमी थी और इसे फ्लॉप माना जा रहा था, लेकिन बाद में ऐसा कमाल हुआ कि फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी फिल्म की तारीफ की है। इसी बीच ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra स्टार Prithviraj Sukumaran ने अपनी बेटी के बर्थडे को बनाया स्पेशल, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात)
हनुमान अंश की स्टार कास्ट ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात (pic credit-times now navbharat digital)
हनुमान अंश की स्टार कास्ट ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकार मौजूद रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म की कहानी और उसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी से जुड़ी पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के कुछ खास सीन भी देखे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में संत बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा) और नाथ संप्रदाय के संतों के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकातों को दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि बाबा नीब करौरी अपने शुरुआती जीवन में लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के संपर्क में रहे थे।
हनुमान अंश की स्टार कास्ट ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात(pic credit-times now navbharat digital)
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की टीम के काम की तारीफ की और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि ‘हनुमान अंश’ बाबा नीब करौरी के जीवन और भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति पर आधारित फिल्म है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
