गोविंदा को काम के बदले नहीं मिलते पैसे, पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया फ्री में इवेंट कर देते हैं एक्टर

Sunita Ahuja talk about Govinda Events: अभिनेत्री ने बताया कि गोविंदा बहुत दयालु स्वभाव के हैं, जिस वजह से लोग उनका फायदा उठाते हैं। उन्होंने दावा किया कि लोग अभिनेता को उनके कार्यक्रम में डांस और परफॉर्म करवाने के बावजूद उनकी फीस देने में आनाकानी करते हैं।

Sunita Ahuja talk about Govinda Events: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा( Govinda) अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर बेशक फिल्म इंडस्ट्री से इन दिनों दूर हैं लेकिन अक्सर वह चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने पति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे गोविंदा की साधारण स्वभाव की वजह से लोग उन्हें लूट लेते हैं। सुनीता ने बताया कि कैसे लोग गोविंदा को बेवकूफ बना जाते हैं।

Sunita Ahuja talk about Govinda Events

बीवी सुनीता ने बताया गोविंदा को काम के बदले नहीं मिलते पैसे

हाल ही में सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) अपनी बेटी टीना आहूजा( Tina Ahuja) के साथ हॉटरफ्लाई के इंटरव्यू में एक्टर गोविंदा के बारे में बात की। सुनीता ने बताया कि वह गोविंदा के सभी प्रोग्राम संभालती है। अभिनेत्री ने बताया कि गोविंदा बहुत दयालु स्वभाव के हैं, जिस वजह से लोग उनका फायदा उठाते हैं। उन्होंने दावा किया कि लोग अभिनेता को उनके कार्यक्रम में डांस और परफॉर्म करवाने के बावजूद उनकी फीस देने में आनाकानी करते हैं। सुनीता ने खुलासा किया कि वह हीरो नंबर 1 अभिनेता के काम की देखभाल करती थीं, और उनका मुख्य काम आयोजकों से पैसे लेना था।

End of Feed