परिवार संग दिवाली सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए Govinda, पत्नी सुनीता ने बताया कि अब कैसी है एक्टर की तबीयत

गोविंदा को 01 अक्टूबर को अपने ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। एक्टर को डॉक्टर्स ने रेस्ट करने के लिए कहा है। एक्टर की पत्नी सुनीता अहूजा ने बताया कि गोविंदा दिवाली सेलिब्रेशन से दूर है क्योंकि उन्हें डाक्टर ने आराम करने के लिए कहा। सुनीता ने बताया कि एक्टर की तबीयत अब कैसी है।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को पिछले महीने अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और उनक सर्जरी हुई। एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए महीने भर का समय हो गया है। एक्टर की पत्नी सुनीता अहूजा ने बताया कि अब एक्टर की तबीयत कैसी है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि गोविंदा दिवाली सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन रहे हैं क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है। सुनीता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने अपनी मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

govinda

Govinda and Sunita (credit Pic: Instagram)

वीडियो में सुनीता ने कहा, सर एक ठीक हैं। उनको रेस्ट करने के लिए बोला है इसलिए इस साल दिवाली वो नहीं मना रहे हैं। तो सिर्फ मैं बच्चों के साथ दिवाली मना रही हूं। सुनीता अपनी बेटी टीना अहूजा के साथ घर के बाहर स्पॉट हुई थीं।

End of Feed