Govinda को नहीं ऑफर हुई 'Bhagam Bhag 2', चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'किसी ने मुझे नहीं पूछा...'

Bhagam Bhag 2 Not Offer to Govinda: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से कुछ महीनों पहले जानकारी मिली थी कि मेकर्स 'भागम भाग 2' (Bhagam Bhag 2) बनाने जा रहे हैं। इन खबरों पर गोविंदा ने हैरान कर देने वाला बयान देते कहा कि उन्हें सीक्वल का ऑफर ही नहीं मिला है।

Bhagam Bhag 2 Not Offer to Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और अक्षय कुमार की फिल्म 'भागम भाग' साल 2006 में रिलीज हुई थी। 32 करोड़ रुपये बजट में बनी इस मूवी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। लंबे समय से 'भागम भाग' के सीक्वल की मांग उठ रही है। फैन्स की बेताबी को देखते हुए शेमारू एंटरटेनमेंट और निर्माता सरिता अश्विन वर्दे ने 'भागम भाग 2' बनाने की घोषणा कुछ महीनों पहले की थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि फिल्म 'भागम भाग 2' में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर देखने की मिलेगी। 'भागम भाग 2' (Bhagam Bhag 2) में होने की खबरों पर अब गोविंदा (Govinda) ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Bhagam Bhag 2 Not Offered to Govinda

गोविंदा को ऑफर नहीं हुई 'भागम भाग 2'

मिड-डे से बात करते हुए गोविंदा ने 'भागम भाग 2' में कास्टिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'किसी ने भी 'भागम भाग 2' के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया और ना इस फिल्म को लेकर बैठक हुई है। कई स्टोरीज में यह कहा गया है कि मैं पार्टनर के साथ-साथ 'भागम भाग 2' सहित कई फिल्मों के सीक्वल में हूं।'

End of Feed