Govinda को देखकर दौड़ी-दौड़ी आई Sushmita Sen, ची ची को गले लगाकर पूछा चोट का हाल

Govinda-Sushmita Sen Reunion: सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में, देख सकते हैं गोविंदा को देखते ही सुष्मिता सेन भागकर उन्हें गले लगाती है। स्टार्स की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Govinda-Sushmita Sen Reunion: अभिनेता गोविंदा ( Govinda) और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन( Sushmita Sen) कल रात एक इवेंट में एक साथ नजर आए। स्टार्स ने पैपराजी को पोज देते हुए तस्वीर भी खिंचवाई। इस मौके पर सुष्मिता ने गोविंदा का हाल चाल पूछा। एक्ट्रेस ने गोविंदा को गले लगाते हुए उनकी तबीयत के बारे में सवाल किए। लंबे समय बाद दोनों स्टार्स को साथ देखकर फैंस का दिन बन गया। स्टार्स की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Govinda-Sushmita Sen Reunion

क्यों कि मैं... कभी झूठ नहीं बोलता मूवी कपल गोविंदा ( Govinda) और सुष्मिता सेन( Sushmita Sen) लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। बीती रात हुए एक इवेंट में कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। सुष्मिता सेन और गोविंदा ने हाल ही में एक दिल को छू लेने वाला पल शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और बातचीत करते नजर आए। पैपराजी ने जब उनसे सेहत के बारे में पूछा था एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि-लग गई थी और लग गए थे। बाद में, उन्होंने कैमरे के लिए पोज भी दिए।

End of Feed