Gadar 3: सनी देओल से दो-दो हाथ करेंगे Nana Patekar !! विलेन बनकर बड़े परदे पर मचाएंगे तहलका

Nana Patekar in Gadar 3: काफी समय से खबरें आ रही थी कि इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) को आने वाले दिनों अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'गदर 3' (Gadar 3) में सनी देओल के अपोजिट विलेन के रोल में देखा जाएगा। अब इन खबरों पर नाना पाटेकर ने रिएक्शन दिया है।

Nana Patekar in Gadar 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) की फिल्म 'वनवास' (Vanvaas) रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा ने बीते साल फिल्म 'गदर 2' का भी निर्देशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी बड़े परदे पर नजर आई थीं। 'गदर 2' की सफलता के बाद से मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट यानी 'गदर 3' (Gadar 3) पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 3' में विलेन का किरदार निभाने को लेकर बड़ा इशारा दिया है।

Nana Patekar in Gadar 3

'गदर 3' में विलेन बनेंगे नाना पाटेकर?

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने 'गदर 3' में विलेन का रोल निभाने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया। नाना पाटेकर ने एक मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि सनी देओल के अपोजिट विलेन की निभाने के बाद उन्हें सनी को पीटना का कोई मतलब नहीं होगा। ऐसा नाना पाटेकर ने इसलिए कहा कि स्टोरी को अलग दुनिया की पेश करना पड़ेगा। इस बारे में अनिल शर्मा से नाना पाटेकर ने बात की है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

End of Feed