Gadar 2 Trailer Twitter Reaction: हिंदुस्तान के लिए अपनी जान पर खेलेंगे तारा सिंह, धांसू डायलॉग ने खड़े किए फैंस के रोंगटे, देखें लोगों को कैसा लगा गदर 2 का ट्रेलर

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction: फिल्म को एक्शन का पावर पैक कहा जा रहा है। लोग तारा सिंह को दोबारा हिंदुस्तान के लिए लड़ते हुए देखकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म को 11 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं ट्रेलर पर जनता ने क्या रिएक्ट किया है।

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction: सनी देओल( Sunny Deol) और अमीषा पटेल ( Amisha patel) स्टार गदर 2 का ट्रेलर लॉन्च होते ही फैंस के बीच छा गया है। ट्रेलर को पूरे जोर शोर के साथ शाम 7:30 बजे zee studios ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में सनी देओल का एक्शन अवतार देखकर फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स ने आज यानी कारगिल दिवस के मौके पर ट्रेलर लॉन्च कर फैंस को खुश कर दिया है। जहां लोग ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं अब ट्रेलर देखने के बाद फैंस भर भरकर कमेंट कर रहे हैं। फिल्म को एक्शन का पावर पैक कहा जा रहा है। लोग तारा सिंह को दोबारा हिंदुस्तान के लिए लड़ते हुए देखकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म को 11 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं ट्रेलर पर जनता ने क्या रिएक्ट किया है।

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction

यूजर श्वेता ने लिखा है कि गदर 2 का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला था।सनी देओल एक बार फिर से अपने एक्शन अवतार में वापस आ गए हैं।मैं दुआ करती हूँ कि वह एक बॉक्स ऑफ़िस में दमदार कमबैक करें।

End of Feed