Gadar 2 Box Office Collection Prediction Day 1: 40 करोड़ की ओपनिंग करेगी सनी पाजी की गदर 2, खतरे में पठान का रिकॉर्ड!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 11, 2023, 11:44 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Prediction Day 1: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) आज बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने वाली है। एडवांस बुकिंग और शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 35-40 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग करने वाली है।

Gadar 2 Box Office Collection Prediction Day 1: गदर 2 आज 11 अगस्त 2023 को देशभर के सिनेमाघरों ने रिलीज कर दी गई है। फिल्म गदर एक प्रेम कथा की रिलीज के 22 साल बाद इसका दूसरा पार्ट आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की वही पुरानी जोड़ी नजर आ रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल की कैमिस्ट्री एक बार फिर लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। गदर 2 देखकर लौट रहे दर्शकों का मानना है कि फिल्म पैसा वसूल है। फैमिली एंटरटेनर होने की वजह से फिल्म की टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं। गदर 2 की एडवांस बुकिंग और शुरुआती ट्रेंड को देखकर साफ हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। पहले ही दिन फिल्म की कमाई कई सुपरहिट फिल्मों क रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed