Gadar 2,16 Day Box Office Collection: सनी देओल( Sunny Deol) अमीषा पटेल ( Ameesha Patel) स्टार मूवी गदर 2 का जलवा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो हफ्ते पहले आई फिल्म अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है , लोगों में तारा सिंह का इतना ज्यादा क्रेज है कि दूसरी अन्य फिल्मों का इस फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना( Ayushman Khurana) की फिल्म ड्रीम 2 भी तारा सिंह को बड़े पर्दे हिला नहीं पाई। बता दें कि गदर 2 ने अब तक 426.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है । आइए जानते हैं वीकेंड की शुरुआत पर 16वें दिन कितनी कमाई की।
बीते दिन शुक्रवार को गदर 2 ने 7.10 करोड़ कमाई की थी जिससे लग रहा था कि अब फिल्म फीकी पड़ रही है लेकिन शनिवार को 16वें दिन का कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म 500 करोड़ का बिजनेस कर के ही रहेगी। फिल्म ने 16वें वें दिन 12.50 करोड़ का धाँसू कलेक्शन किया। अब गदर 2 की कुल कमाई 438.70 करोड़ हो गई है। मेकर्स को छुट्टी के दिन और अधिक कलेक्शन होने की उम्मीद है।
