Know All About Rishabh Swahney: सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' (Fighter) दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस हफ्ते के सोमवार के दिन मेकर्स ने फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर जारी किया था, जिसे लोगों की ओर से खूब प्यार मिला है। इस फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की केमिस्ट्री ने फैन्स का ध्यान आकर्षित किया था। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर में विलेन को भी इंट्रोड्यूस कराया था। ऐसे में अब फैन्स जानने के लिए यह बेताब है कि आखिर 'फाइटर' में विलेन का किरदार निभा रहे ऋषभ साहनी (Rishabh Swahney) कौन हैं?
ऋषभ साहनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के जरिए की थी। उन्होंने शांतनु और निखिल सहित कई फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया। उन्होंने 2021 में निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द एम्पायर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, जिसमें उन्होंने बाबर के भाई महमूद की भूमिका निभाई थी। इस शो में डिनो मोरिया, कुणाल कपूर और दृष्टि धामी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
बता दें अब ऋषभ साहनी को फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)संग ऑनस्क्रीन टकराते हुए देखा जाएगा। ट्रेलर उनकी बॉडी और फिटनेस देख फैन्स भी कायल हो गए हैं। फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। यह पहली एरियल एक्टिंग फिल्म होगी। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और तलत अजीज भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।
