Kussh on Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी पिछले साल जून 2024 में हुई थी, लेकिन इस शादी के बाद सिन्हा परिवार के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा के भाई इस शादी के खिलाफ नजर आए। इस शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा (Luv Sinha) एक्ट्रेस के ससुराल के खिलाफ बोलते हुए नजर आए थे। अब इन सब के बाद सोनाक्षी की शादी और जहीर इकबाल को लेकर एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा (Kussh Sinha) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कुश सिन्हा ने क्या-क्या बोला है।
Image Source: Zoom And Sonakshi Sinha Instagram
जहीर संग ऐसे हैं कुश सिन्हा के रिश्ते
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में कुश सिन्हा ने एक्ट्रेस की शादी और अलग-्अलग मुद्दों पर बात की। इंटरव्यू के दौरान कुश सिन्हा से सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं शामिल होने पर सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए कुश ने कहा कि 'मैं सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल चॉइस का सम्मान करता हूं। मैं काफी सिंपल लाइफ जीता हूं, लोग कोई, अगर मुझे अपना सच पता है, लोगों की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता।' इसके आगे उन्होंने 'आप मुझे फोटोज में नहीं देख पा रहे हैं इसका ये मतलब नहीं है कि मैं वहां नहीं हूं।' इन सब के बाद कुश ने अपने जीजा जहीर इकबाल संग रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'हम ठीक है, मेरे दिल में उनके खिलाफ कुछ नहीं है'। जहीर इकबाल के इस इंटरव्यू ने कई ऐसे सवालों को जवाब दे दिए जिसकी वजह से उनके परिवार को ट्रोल किया जाता था।
ये फिल्म लेकर आ रहे हैं कुश सिन्हा
कुश सिन्हा इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy) को लेकर भी खबरों में हैं। इस फिल्म में उनकी बहन सोनाक्षी सिन्हा के साथ परेश रावल (Paresh Rawal), और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
