ईशा देओल ने बेटी मिराया पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने इसी साल तलाक लिया है। कपल ने अपने सेपरेशन का कारण नहीं बताया है। पति से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बेटी मिराया का बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) ने 11 साल बाद तलाक ले लिया था। कपल के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकादी दी थी कि दोनों अलग हो रहे हैं। इसके बाद से ईशा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। सेपरेशन के बाद ईशा पहली बार अपनी बेटी मिराया का 5वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ईशा ने बेटी की प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस फोटो में अपनी बेटी को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रही हैं।

ईशा ने बेटी के बर्थडे पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे को माई डार्लिंग मिराया। लव यू स्वीटहार्ट। मिराया के नाना-नानी ने भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है।

End of Feed