Entertainment News: नवाजुद्दीन ने एक्स वाइफ और भाई पर किया 100 करोड़ का मानहानि केस, आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर करवाई FIR

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 27, 2023, 08:04 PM IST

Entertainment News Of The Day: 27 मार्च का दिन सिनेमाजगत में काफी हलचल भरा रहा। सलमान खान को जान से मारने की धमकी भेजने वाले आरोपी को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। आकांक्षा दुबे की मां ने कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर एफआईआर दर्ज करवाई है। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News Of The Day: एंटरटनेमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई और एक्स वाइफ पर मानहानि का केस दर्ज किया है। टीवी अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया और प्रीति भाटिया की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अर्चना गौतम के बाद अब्दू और एमसी स्टैन के झगड़े पर प्रियंका चाहर चौधरी ने रिएक्ट किया है। आइए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

entertainment news of the day (1)

entertainment news of the day (credit pic: social media)

सलमान को धमकी देने वाली आरोपी को कोर्ट ने भेजा पुलिस कस्टडी में

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। आज कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। धाकड़ राम बिश्नोई पर सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी जाने से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसके अलावा भी धाकड़ राम पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। कुछ दिन पहले सलमान खाने को लॉरेंस बिश्नोई के साथी गोल्डी बराड़ ने ईमेल के जरिए धमकी दी थी।

End of Feed