Kangana Ranaut on Emergency: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लंबे समय से अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) की रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत की यह मूवी 6 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड की ओर से हरी झंडी ना मिलने की वजह से यह रिलीज नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि फिल्म पर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज में लगातार देरी हो रही है। 'इमरजेंसी' ना रिलीज होने के बीच अब कंगना रनौत ने एक बार फिर पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर तंज कसा है। कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' और आलिया भट्ट की 'उड़ता पंजाब' के विवादों में घिरने के बाद भी इनका सपोर्ट नहीं किया था।
मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'इमरजेंसी' से पहले भी 'पद्मावत' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों की रिलीज भी अटक गई थी। हालांकि सरकार ने बाद में इन फिल्मों का समर्थन किया और ये रिलीज हुईं। लेकिन जब मेरी फिल्म की बात आई तो किसी ने भी मेरा सपोर्ट नहीं किया। यहां तक की कांग्रेस पार्टी के साथ फिल्म इंडस्ट्री भी मेरे समर्थन में आगे नहीं आई। मुझे लगता है कि मैं अकेली ही हूं। जब मैं इस तरह का रवैया और लोगों की छोटी सोच को देखती तो मैं इन लोगों से क्या ही उम्मीद कर सकती हूं?'
कंगना रनौत ने आगे कहा, 'मेरी फिल्म जिसे मैंने खुद फाइनेंस किया है उसे ना रिलीज होते देख फिल्म इंडस्ट्री जश्न मना रही है। इस समय मैं खुद को इस दुनिया अकेला समझ रही हूं।' बताते चलें कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' का खुद निर्देशन किया है। इस फिल्म में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और महिमा चौधरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
