Dream Girl 2 Box Office Collection: पूजा की अदाओं ने किया बॉक्स ऑफ़िस पर कब्जा, जाने कितनी हुई दूसरे दिन की कमाई

Dream Girl 2 Box Office Collection: इस कॉमेडी मूवी ने दर्शकों को पहले दिन खूब एंटरटेन किया। जिससे मेकर्स ने पहले ही दिन अच्छी कमाई कर ली , आइए अब जानते हैं कि दूसरे दिन आयुष्मान के पूजा अवतार का कितना जादू चला और फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

Dream Girl 2 Box Office Collection: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना( Ayushman Khurana) और अनन्या पांडे( Ananya Pandey) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ( Dream Girl 2) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस को आयुष्मान का ये अवतार काफी पसंद आया। फिल्म के पहले पार्ट की तरह आयुष्मान इसमें पूजा नाम की लड़की बने हुए हैं। इस कॉमेडी मूवी ने दर्शकों को पहले दिन खूब एंटरटेन किया। जिससे मेकर्स ने पहले ही दिन अच्छी कमाई कर ली , आइए अब जानते हैं कि दूसरे दिन आयुष्मान के पूजा अवतार का कितना जादू चला और फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

Dream Girl 2 Box Office Collection

ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त शुक्रवार को बड़े पर्दे पर आई थी। आयुष्मान की मूवी ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई कर ली थी। पहले दिन फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया और गदर 2 के साथ टक्कर लेने भीड़ गई। मेकर्स को वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार के दिन खासा कमाई के आसार थे जो कि पूरे होते नजर आए मूवी ने दूसरे दिन 13 करोड़ अपने नाम कर लिए हैं। इस हिसाब से ड्रीम गर्ल 2 ने दो दिन में 23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।यह आयुष्मान की पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी अच्छी ओपनिंग मूवी साबित हुई है।

End of Feed