Ranveer Singh की 'Dhurandhar' के लिए फाइनल हुए Akshaye Khanna, निर्माताओं ने ऑफर किया धांसू रोल

Akshaye Khanna in Ranveer Singh's Durandhar: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बनने जा रही णवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एंट्री हो गई है। फिल्म में उनका धांसू रोल होगा।

Akshaye Khanna in Ranveer Singh's Durandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। करण जौहर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद अब रणवीर सिंह ने आदित्य धर के साथ एक धांसू एक्शन मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एंट्री होती नजर आ रही है।

Ranveer Singh and Akshaye Khanna

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य धर के निर्देशन में बनने जा रही रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' में अब अक्षय खन्ना नजर आएंगे। हालंकि उनके किरदार को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना को बड़े परदे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। अक्षय खन्ना के अलावा फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म आदित्य के भाई लोकेश धर के बैनर तले बनाई जाएगी।

End of Feed