Dhurandhar 2 की सफलता के बाद महाकाल के दरबार पहुंचीं सारा अर्जुन, वायरल हुई फोटोज

Sara Arjun Visit Mahakal Temple: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में सारा अर्जुन ने जमकर धमाल मचाया है। धुरंधर 2 की सफलता के बाद सारा अर्जुन महाकाल के दरबार पहुंची है। आइए नजर डालते है फोटोज पर...

Sara Arjun Visit Mahakal Temple: आदित्य धर की फिल्मधुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मूवी को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह से लेकर सारा अर्जुन (Sara Arjun) तक ने धमाल मचाया है। बात करें सारा अर्जुन की तो उन्होंने अपना रोल बखूबी निभाया। इस बीच धुरंधर 2 की सफलता के बाद सारा अर्जुन, महाकाल मंदिर पहुंची। इस दौरान की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है फोटोज पर...(ये भी पढ़ें-मुट्ठी भर लाल मिर्च नहीं पूरा खेत जलाना...' Dhurandhar 2 देख संदीप रेड्डी वंगा ने आदित्य धर को दी सलाह)

dhurandhar 2 star sara arjun mahakal mandir

धुरंधर 2 की सफलता के बाद महाकाल के दरबार पहुंचीं सारा अर्जुन (pic credit- twitter)

धुरंधर 2 की सफलता के बाद महाकाल के दरबार पहुंचीं सारा अर्जुन (pic credit-twitter)

महाकाल के दरबार पहुंची सारा अर्जुन

धुरंधर 2 की एक्ट्रेस सारा अर्जुन हाल ही में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद थीं। इस दौरान की फोटोज को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं। तस्वीरों में सारा अर्जुन महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अर्जुन ने सुबह करीब 4 बजे भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहीं। कुछ महीनों पहले भी सारा अर्जुन महाकाल के दरबार पहुंची थी। बता दें कि सारा अर्जुन भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त है।-(ये भी पढ़ें-20 दिन बाद Prabhas और संदीप रेड्डी ने देखी रणवीर सिंह की फिल्म, सामने आई फोटोज

End of Feed