Ranbir Kapoor की 'Dhoom 4' के डायरेक्शन की कमान संभालेगा ये धांसू डायरेक्टर !! आदित्य चोपड़ा ने भी कसी कमर

Ranbir Kapoor's Dhoom 4: पहले जो खबरें आ रही थीं उनमें बताया गया था कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'धूम 4' (Dhoom 4) को विजय कृष्णा आचार्य द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। ताजा अपडेट यह है कि मेकर्स ने विजय कृष्णा आचार्या को रिप्लेस करने का मन बना लिया है।

Ranbir Kapoor's Dhoom 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'धूम 4' (Dhoom 4) को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 28 सितंबर के दिन रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ऐसी खबरें आने लगी थी कि 'धूम 4' में अब मेकर्स ने उनकी एंट्री करा दी है। 'एनिमल' में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अदाकारी देखने के बाद निर्माताओं ने 'धूम 4' में अभिनेता को कास्ट करने का फैसला किया है। 'धूम 1' और 'धूम 2' के लेखक विजय कृष्णा आचार्य रहे थे। उन्होंने 'धूम 3' को डायरेक्ट किया था। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि 'धूम' की अगली कड़ी को विजय कृष्णा आचार्य ही डायरेक्ट करेंगे लेकिन अब मेकर्स ने इसमें बदलाव करने का मन बनाया है।

Ranbir Kapoor's Dhoom 4

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य चोपड़ा ने 'धूम 4' को डायरेक्ट करने के लिए अयान मुखर्जी से बात की है। इस समय अयान मुखर्जी फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा उनके काम से काफी प्रभावित हुए हैं। यही वजह है कि 'धूम 4' के निर्देशन के लिए उनका नाम सबसे पहले सामने आया है। फैन्स भी 'एनिमल' में रणबीर कपूर को देखने के बाद अब रणबीर कपूर को 'धूम 4' में देखने के लिए बेकरार हैं। कई लोगों को लग रहा है कि रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

End of Feed