Shazia Iqbal on Dhadak 2 Title: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धड़क 2 (Dhadak 2) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म धड़क 2 बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर गदर काट रही है। इन सब के बीच धड़क 2 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म की डायरेक्टर शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) और सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक खुलासा किया है, जो मूवी के टाइटल के बारे में हैं। तो चलिए जानते हैं शाजिया इकबाल और सिद्धांत चतुर्वेदी ने क्या कहा है।
Image Source: Dhadak 2 Movie
ये हो सकता था फिल्म का टाइटल
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 एक बार फिर के खबरों में आ गए है। इसकी वजह फिल्म की डायरेक्टर शाजिया इकबाल का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान शाजिया इकबाल ने फिल्म धड़क 2 के टाइटल को लेकर बड़ा खुलासा किया। Sucharita Tyagi को दिए इंरटव्यू में शाजिया इकबाल ने बताया, 'हमने फिल्म को बहुत शुरुआती स्टेज में टेंटेटिव तौर पर 'पैंथर' (Panther) नाम दिया था, क्योंकि ये दलित पैंथर्स (Dalit Panthers) से इंस्पायर्ड था।' इसी इंटरव्यू में सिद्धांत चतुर्वेदी भी मौजूद थे और उन्होंने एक्साइटेड होकर कहा, 'ये तो कमाल है शाजिया, मुझे इस बारे में पता ही नहीं था।' एक्टर ने ये भी माना कि उन्हें टाइटल को लेकर कुछ शंकाएं थीं। उन्होंने कहा, 'जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो कभी सोचा नहीं कि ये सीक्वल हो सकती है। देखो, बात ये है कि पूरी फिल्म पहचान की बात करती है और पहले से ये रीमेक है तो हम पर बोझ है, फिर सीक्वल भी बन गई, तो हमारी पहचान कहां गई? तो बहुत सिम्बॉलिक और आयरनिक तौर पर 'धड़क 2' (Dhadak 2) मुझे कभी जमी ही नहीं, सच कहूं तो।' सिद्धांत चतुर्वेदी और शाजिया इकबाल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
धड़क 2 की कहानी क्या है ?
धड़क 2' की कहानी एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, जो कास्टिज्म और प्यार के बीच की जंग को दिखाती है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने नीलीश अहीरवार का किरदार निभाया, जो एक मार्जिनलाइज्ड कम्युनिटी से आने वाला लॉ स्टूडेंट है। उनकी मुलाकात विद्या भारद्वाज जो तृप्ति डिमरी ने प्ले की, से होती है। विद्या एक अमीर और ऊंची कास्ट के परिवार से है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है, लेकिन सोसाइटी और उनके परिवार उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करते।
