न्यू ईयर पर 'देवा' के फैंस का मिलेगा तोहफा, शाहिद कपूर की फिल्म के फर्स्ट पोस्टर से उठेगा पर्दा

Deva First Poster: नए साल पर देवा की टीम ने लोगों को खुश करने का फैसला कर लिया है, वह फिल्म का पहला पोस्टर कल रिलीज करने जा रहे हैं। पोस्टर में शानदार विजुअल होने वाले हैं और शाहिद का फ्रेश और रॉ लुक देखने को मिलेगा।

Deva First Poster: शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म देवा( Deva) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। आए दिन शाहिद कपूर फिल्म से जुड़ा कोई न कोई हिंट जरूर देते हैं, जिसके बाद लोगों के बीच उनके पहले लुक को देखने के लिए बेताबी बढ़ती जा रही है। नए साल पर देवा की टीम ने लोगों को खुश करने का फैसला कर लिया है, वह फिल्म का पहला पोस्टर कल रिलीज करने जा रहे हैं।

Deva Movie Poster Release

नए साल पर रिलीज होगा देवा का पहला पोस्टर

फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज देवा फिल्म के साथ हिंदी फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और पूजा हेगड़े( Pooja Hegde) स्टार फिल्म एक्शन से भरपूर बताई जा रही है। फिल्म के पहले पोस्टर को लेकर नई अपडेट सामने आई है, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार नए साल पर मेकर्स देवा का पहला पोस्टर रिलीज कर सकते हैं। इसके अलावा इससे अमिताभ बच्चन से एक खास कनेक्शन भी है।

End of Feed