LIVE छात्र आंदोलन के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, आलिया-सलमान ने शेयर किया पोस्ट
जंतर-मंतर से लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इस मुद्दे ने अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भी ध्यान खींचा है। कमल हासन (Kamal Haasan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सलमान खान (Salman Khan), नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और मीका सिंह (Mika Singh) समेत कई सितारों ने इस पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं।

छात्र आंदोलन के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, आलिया-सलमान ने शेयर किया पोस्ट
जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों तक छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में बना हुआ है। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं। इस बीच आंदोलन और प्रदर्शन से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब यह मामला सिर्फ राजनीति या शिक्षा तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है।
कई फिल्मी सितारों ने इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय रखी है। कमल हासन (Kamal Haasan) ने छात्रों की आवाज सुनने की बात कही और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने पर जोर दिया। वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि छात्रों के पीछे उनके सपने, परिवार की उम्मीदें और सालों की मेहनत होती है। उन्होंने लोगों से युवाओं की आवाज सुनने की अपील की। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी इस मुद्दे पर भावुक नजर आए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो पर दुख जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ हुई घटनाओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। वहीं गायक मीका सिंह (Mika Singh) ने भी पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई और कहा कि तस्वीरें देखकर उनका "होश उड़ गया" और उन्हें बहुत बुरा लगा। इनके अलावा सलमान खान (Salman Khan) ने भी बच्चों को सपोर्ट किया।
जहां कई सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ स्टार्स छात्र अंदोलन में शामिल भी हुए। इन सितारों के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। कोई इनके समर्थन में नजर आ रहा है तो कोई अलग राय रख रहा है। फिलहाल छात्र आंदोलन के साथ-साथ उस पर फिल्मी सितारों की रिएक्शन भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
Salman Khan ने छात्रों से की आंदोलन खत्म करने की अपील
छात्रों के समर्थन में Kareena Kapoor Khan ने किया पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट रिएक्शन: सोनाक्षी सिन्हा ने छात्रों के समर्थन में शेयर किया वीडियो
आर्य बब्बर जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट रिएक्शन: छात्र आंदोलन पर चुप्पी बनाए रखने वालों पर आर्य बब्बर ने कसा तंज
नोरा फतेही ने छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट
आर्य बब्बर जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट लाइव: करिश्मा तन्ना ने छात्रों के हक में उठाई आवाज
करिश्मा तन्ना ने छात्रों के हक में आवाज उठाई है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "बीते कुछ दिन बहुत परेशान करने वाले थे। जंतर-मंतर पर खड़े हर छात्र के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और सालों की मेहनत व त्याग है। वे सच्चाई, पारदर्शिता और एक भविष्य की मांग कर रहे हैं, जिसपर भरोसा किया जा सके। जब हमारे देश के युवा किसी चीज की मांग करते हैं जो शिक्षा जितना मौलिक है तो हमें रुककर सुनना चाहिए। मैं हर उस छात्र के साथ हूं जो शांतिपूर्वक बेहतर व्यवस्था और बेहतर कल की मांग कर रहा है।"
डायना पेंटी जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट लाइव: छात्रों के समर्थन में आईं डायना पेंटी
डायना पेंटी ने हाल ही में छात्र प्रदर्शन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों से देख रही हूं, एक चीज जो घर कर गई है वो है इन जवान लोगों का जज्बा जो बदलने का नाम नहीं ले रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये यूं ही रहेगा। आशा करती हूं कि उन्हें सुना जाएगा और उनका विश्वास न टूटे। ये आवाज मायने रखती है।"
Samay Raina on Delhi Jantar Mantar CJP Protest: समय रैना ने भी दिया रिएक्शन
समय रैना ने भी छात्र आंदोलन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। समय रैना ने छात्रों के साथ हुई हिंसा का विरोध किया।
Hina Khan Reaction on Delhi Jantar Mantar CJP Protest: हिना खान ने लिखी ये बात
हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हर छात्र को निष्पक्ष और समान अवसर मिलना चाहिए। हर परिवार को अपने सवालों का जवाब मिलने का हक है और हर गलती के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मेरी संवेदनाएं और दुआएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि इस घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था में ऐसे जरूरी सुधार किए जाएंगे, जिससे लोगों का भरोसा फिर से कायम होगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। आइए, हम सभी मिलकर निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव के लिए एकजुट होकर खड़े हों।"
नीट पेपर लीक, जंतर मंतर प्रोटेस्ट: आर माधवन ने जताया सरकार पर भरोसा
शत्रुघ्न सिन्हा ने जारी किया वीडियो
नीट पेपर लीक, जंतर मंतर प्रोटेस्ट: कमल हासन ने लिखी ये बात
एक्टर कमल हासन ने इस मुद्दे पर कहा कि 'जब एक बच्चा रोया था, तभी हमें उसकी बात सुन लेनी चाहिए थी। लेकिन हम इंतजार करते रहे, जब तक हमारे कई बच्चों की जान नहीं चली गई। एक ऐसा सिस्टम, जहां कोचिंग पढ़ाई से ज्यादा जरूरी हो जाए, डर सीखने की जगह ले ले और मेहनत से ज्यादा दूसरे रास्तों को अहमियत मिलने लगे, वो सिस्टम सही नहीं कहा जा सकता। कोई भी देश तब कमजोर पड़ जाता है, जब अपने बच्चों को जवाब देने की जगह बैरिकेड्स और लाठियां मिलें।'
आंदोलन में शामिल हुईं हुमा कुरैशी
नीट पेपर लीक, जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट: इमोशनल हुए नसीरुद्दीन शाह
नीट पेपर लीक, जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट: सलमान खान ने दिया रिएक्शन
नीट पेपर लीक, जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट: आलिया भट्ट ने जताया दुख