Deepika Padukone's Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कुछ समय पहले ही अपनी फूल सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही दीपिका ने खुद की तस्वीर अभी तक शेयर नहीं की है। अस्पताल से निकलते वक्त फैंस को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक झलक जरूर देखने को मिली थी, हालांकि बावजूद इसके अभी तक न ही रणवीर सिंह और न ही दीपिका पादुकोण की तरफ से अभी तक बेटी की तस्वीर या नाम से जुड़ी को जानकारी शेयर की गई है। अब दीपिका पादुकोण की मां उजाला हाल ही में स्पॉट हुई हैं। उन्होंने दीपिका और उनकी बेटी की हेल्थ को लेकर एक अपडेट शेयर किया है। यहां उसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें
Deepika Padukone Daughter's Heath Update
अब कैसी हैं दीपिका और उनकी बेटी?
दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी के बारे में पैपराजी ने एक्ट्रेस की मां से सवाल किए हैं। जिसपर उजाला ने भी एक प्यारा सा रिएक्शन दिया है। दीपिका की मां और बहन दोनों ही बैंगलोर से मुंबई आए हैं और मां-बेटी दोनों का ही पूरा खयाल रखने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच वह डिनर करने के लिए बाहर स्पॉट हुए तो पैपराजी ने उनसे पूछा, 'बेबी कैसी है अब? और दीपिका जी?' जिसपर रिएक्ट करते हुए उजाला ने एक प्यारी सी स्माइल भी दी है। जिसे देखने के बाद फैंस के मन में भी संतुष्टि है कि दीपिका और उनकी बेटी दोनों ही ठीक ठाक हैं।
