Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों सिर्फ अपने आने वाले बच्चे के बारे में सोच रही है। साल 2024 की शुरुआत में रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर करके पूरी दुनिया में ये ऐलान कर दिया था कि उनकी वाइफ प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने भी ये जानकारी दी थी कि दीपिका कब मां बनने वाली हैं। ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। इस बीच दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि एक्ट्रेस कब और कहां अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं विस्तार से.....
दीपिका पादुकोण को लेकर सामने आई ये रिपोर्ट
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को मां बनने वाली हैं। वो साउथ मुंबई के किसी अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। बता दें कि इसके बाद वो अगले साल मार्च तक मैटरनिटी लीव पर चली जाएगी। फिर वो शूटिंग पर लौटेंगी, वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद जाकर इन दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया।
दीपिका पादुकोण की इन 2 फिल्मों ने मचाया धमाल
साल 2024 की शुरुआत में दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर रिलीज हई, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई। इसके बाद दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 रिलीज हुई। इस मूवी ने ऐसा धमाल मचाया कि सभी लोग दंग रह गए। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस मूवी में दीपिका ने धांसू एक्टिंग की है।
