De De Pyaar De 2 Release Date Announced: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Degvn) की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की रिलीज की घोषणा मेकर्स ने कर दी है। अभिनेता काफी लंबे से इसकी शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन सहित कई कलाकार नजर आएंगे। इस रोमांटिक-ड्रामा में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने को बेताब हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'दे दे प्यार दे 2'
मेकर्स ने अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे 2' को रिलीज करने के 14 नवंबर का दिन चुना है। यह फिल्म अंशुल शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जा रही है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लव रंजन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन संग 'शैतान' मूवी करने के बाद आर माधव को भी अभिनेता के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में देखा जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी। 'दे दे प्यार दे 2' के अलावा अजय देवगन के पास फिल्म 'रेड 2' भी है।
