Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey relationship: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) इन दिनों एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) संग रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। बीते कई महीनों से दोनों के रिलेशनशिप के अफवाहें सामने आ रही हैं। इस बीच हाल ही में दोनों के एक साथ हॉलिडे की फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। इस बीच अब अनन्या पांडे के पिता और एक्टर चंकी पांडे ने अपनी बेटी के रिलेशनशिप रूमर्स पर रिएक्ट किया है। चंकी पांडे ने अपने जवाब में इस ओर इशारा किया है कि वह ये रिलेशनशिप अफवाह सच नहीं हैं। इससे पहले अनन्या की मां भावना पांडे ने भी साफ कर दिया था कि उनकी बेटी सिंगल है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Chunky pandey reacts to aditya roy kapoor and ananya pandey relationship
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: EX-कंटेस्टेंट करण कुंद्रा ने बताया कौन जीतेगा बिग बॉस? रिवील किए Top-3 कंटेस्टेंट के नाम
‘वह कार्तिक-टाइगर के साथ अच्छी लगती है’
चंकी पांडे से एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सवाल पूछा गया है, जिसपर उन्होंने कहा, ‘जब आप इस इंडस्ट्री में होते हैं तो आपका नाम कई बार जोड़ा जाता है, इसे कोई रोक नहीं सकता है। आप इसके बारे में और कुछ भी नहीं कर सकते।’ इसके साथ ही जब चंकी से पूछा गया कि अनन्या किसके साथ सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं, तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन का नाम लिया।
