Murder Mubarak: अर्जुन कपूर की फिल्म में दिखेगा इस स्टारकिड का जलवा, टॉप की हीरोइन में शुमार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 11:07 AM IST

Murder Mubarak: अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते (Kuttey) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अब अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस फिल्म के लिए अब एक स्टारकिड का नाम सामने आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्जुन कपूर को एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार है।
  • एक्टर अब होमी अदजानिया की अगली फिल्म में नजर आएंगे।
    फिल्म में हीरोइन के नाम को लेकर भी सुर्खियां जारी हैं।
  • फिल्म में हीरोइन के नाम को लेकर भी सुर्खियां जारी हैं।

Murder Mubarak: अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते (Kuttey) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है। अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इसके साथ ही अब अर्जुन कपूर अपने करियर की एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे हैं। जिसके साथ ही अब अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) की तैयारियों में लग गए हैं। होमी अदजानिया की इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर की कास्टिंग लगभग तय मानी जा रही है, इसके साथ ही अब फिल्म में हीरोइन के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है। इस फिल्म के लिए अब एक और स्टारकिड का नाम सामने आ रहा है। होमी अदजानिया इस फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बारे में सोच रहे हैं। होमी अदजानिया अर्जुन कपूर और सारा अली खान को एक साथ इस फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते हैं। आइए इस फिल्म पर आए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Arjun Kapoor Movie Murder Mubarak

Arjun Kapoor Movie Murder Mubarak

सारा अली खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'होमी अदजानिया अपनी अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक के लिए लीड एक्टर के तौर पर अर्जुन कपूर को कास्ट करना चाहते हैं, वहीं एक्ट्रेस के लिए सारा अली खान के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म इस फिल्म को ऑन फ्लोर नहीं किया गया है। कास्टिंग को लेकर भी अबी सिर्फ चर्चाएं चल रही हैं और किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसके लिए होमी अदजानिया काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

End of Feed