Divya Prabha MMS Video: पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' की एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस दिव्या नजर आ रही हैं। इस फिल्म में दिव्या ने एक यंग मलयाली नर्स अनु का रोल निभाया है। फिल्म के एक सीन में दिव्या प्रभा बिना कपड़ों के नजर आ रही हैं। उनकी इस हालत में देख कई लोग हैरान है, जिसके बाद मूवी की इस क्लिप को उनका एमएमएस वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है। इस वजह से सोशल मीडिया पर दिव्या को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद दिव्या ने सोशल मीडिया पर फैली इस नेगिटिविटी पर रिएक्ट किया है और इस बारे में बात करते हुए ऑनमनोरमा से कहा कि उन्हें सिर्फ फेम के लिए इस तरह के रोल करने या बिना कपड़ों के शूट करने की जरूरत नहीं है। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
Divya Prabha MMS Video
MMS Video लीक होने पर क्या बोलीं दिव्या?
इस समय दिव्या प्रभा दुबई में हैं, वह डायरेक्टर थमर केवी की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सेट पर रहते हुए एक्ट्रेस ने इस वीडियो लीक को लेकर बात की है, उन्होंने कहा, 'यह काफी खराब है। हालांकि, जब मैंने इस रोल के लिए साइन अप किया था तब भी मुझे केरल में लोगों के एक वर्ग से ऐसे ही रिस्पॉन्स की उम्मीद थी।'
इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'हम एक ऐसा समुदाय हैं जो योर्गोस लैंथिमोस जैसे फिल्म निर्माताओं और यहां तक कि फिल्म में अपने काम के लिए ऑस्कर जीतने वाली एक्ट्रेस की सराहना करते हैं। लेकिन हम मलयाली महिलाओं का ऐसे रोल में देखकर खुश नहीं होते हैं। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि ऐसे लोग थे, खासकर पुरुष, जिन्होंने इसका विरोध किया। इससे पता चलता है कि अभी भी होप जिंदा है।'
