'दाकतिया बंशी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, 'जंगली म्यूजिक' ने 4 बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए विंडोज प्रोडक्शन से मिलाया हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 25, 2024, 07:27 PM IST

Bohurupi New Song Release: जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म 'बोहुरूपी (Bohurupi)' का गाना 'दाकतिया बंशी' गाना रिलीज हो गया है। इस फिल्म के अलावा जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन में तीन फिल्मों में काम करने वाला है।

टाइम्स म्यूजिक की एक डिवीजन जंगली म्यूजिक धमाल मचाने को तैयार है। इस बार बॉलीवुड नहीं बल्कि जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन के साथ मिलकर बंगाली सिनेमा में कुछ बड़ा करने जा रहा है। विंडोज प्रोडक्शन और जंगली म्यूजिक का कोलेब्रेशन साल 2013 से चलता आ रहा है। अब जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन 4 बंगाली फिल्मों को रिलीज करने को तैयार है। इन चार फिल्मों में से दो के नाम भी सामने आ गए हैं। पहली फिल्म का नाम 'बोहुरूपी (Bohurupi)' साल 2024 के अक्टूबर महीने में रिलीज होने वाली है। तो वहीं दूसरी फिल्म 'अमर बॉस (Amar Boss)'। इनके अलावा दो फिल्में भविष्य में रिलीज करने की योजना बनाई गई है।

Dakatiya Banshi Song

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन साथ मिलकर काम करने जा रहा है। इससे पहले भी दोनों कई बार बंगाली सिनेमा में धमाल मचा चुके हैं। जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन ने 'बेलाशेशे', 'बेलाशुरु', 'गोत्रो', 'कोंठो', और 'रसोगोल्ला' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

End of Feed