Bobby Deol Not Get A Single Dialogue In Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बॉबी देओल (Bobby Deol) जल्द ही रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ फिल्म 'एनिमल' (Animal) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल अदा करते दिखाई देंगे, जिसकी जलक फैंस को टीजर में भी देखने को मिली थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल के हाथ एक भी डायलॉग नहीं लगा।
फिल्म 'एनिमल' (Animal) के टीजर में ही बॉबी देओल (Bobby Deol) का किरदार देख लोग हैरान रह गए थे। उनकी एक्टिंग और इंप्रेशन ने ही फैंस को चौंका दिया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल बिना किसी डायलॉग के लोगों में आतंक फैलाने के लिए तैयार हैं। इस बारे में बात करते हुए 'एनिमल' से जुड़े सूत्रों ने बताया, "'एनिमल' के टीजर में बॉबी देओल के 20 सेकंड की झलक ने ही सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी। लेकिन जो धमाल वो अपने किरदार से मचाने वाले हैं वो उसका 2 प्रतिशत भी नहीं है। यहां तक कि 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल का एक भी डायलॉग नहीं है।"
'एनिमल' (Animal) से जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "भारतीय सिनेमा के इतिहास में बड़े से बड़े विलेन की अपनी एक प्रवृत्ति थी, ऐसा ही कुछ बॉबी देओल के किरदार के साथ भी होगा। वो फिल्म में बोल नहीं सकते हैं। उनका किरदार एक म्यूट विलेन होने वाला है। लेकिन वो बिना किसी शब्द के ही फिल्म में आतंक मचा देंगे।"
