भूमि पेडनेकर डिनर डेट पर हुईं बॉयफ्रेंड संग स्पॉट, ट्विनिंग आउटफिट में नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 7, 2023, 10:15 AM IST

भूमि पेडनेकर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ डिनर डेट पर गई थी। भूमि और यश ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने साथ में कोई पोज नहीं दिया। फैंस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर निकली थी। भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा भी नजर आईं। भूमि और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

End of Feed