भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर कई दमदार कैरेक्टर्स को निभाया है। एक्ट्रेस हर मुद्दे में अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भास्कर के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने पत्रकार का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में भूमि के साथ सई तमानकर, आदित्य श्रीवास्तव, सजंय मिश्रा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 14 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वो इस घटना के बाद सहम गई थीं।
Bhumi Pednekar (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने कहा, मुझे आज भी ये बात अच्छी तरह से याद है। ब्रांदा में फेयर लगता था। मैं 14 साल की थी जब मैं अपने परिवार के साथ घूमने गई थी। मैं जानती थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है। ऐसा नहीं था कि मुझे समझ नहीं आ रहा था। कोई मुझे पीछे से पिंच कर रहा था। मैंने पीछे देखा और समझ नहीं पाई कि कौन कर रहा था क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी। कोई मुझे गलत तरीके से छूं रहा था वो भी बार-बार।
14 साल की उम्र में भूमि संग हुई थी छेड़छाड़
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं पैरानॉइड हो गई थी। वहां मेरी फैमिली थी और बिल्डिंग के बहुत सारे लोग थे जिन्हें मैं जानती थी। मैंने किसी से कुछ भी नहीं कहा। मैं उस समय सोच रही थी कि मेरे साथ क्या हुआ। मैंने उस चीज को होने दिया। मुझे खुद पर गुस्सा आ रहा था। मुझे वो पोकिंग आज भी याद है। मुझे लगता है हमारी बॉडी को याद रहता है। वो ट्रॉमा मैं आज तक नहीं भूल पाईं हूं।
