Bhumi Pednekar का डेंगू में हुआ जीना दुश्वार , पोस्ट शेयर कर फैंस को किया सावधान

Bhumi Pednekar Diagnosis for Dengue: भूमि पेड़नेकर इन दिनों डेंगू से ग्रस्त है और लंबे समय से बीमार चल रही है। एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।

Bhumi Pednekar Diagnosis for Dengue: बॉलीवुड अदाकार भूमि पेड़नेकर ( Bhumi pednekar) इन दिनों अस्पताल में भर्ती है । आज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, इसमें भूमि का चेहरा मुरझाया हुआ दिखाई दे रहा है और वह सफेद गाउन पहनकर बेड पर लेटी हुई है। एक्ट्रेस ने सेल्फ़ी शेयर कर फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है और लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Bhumi Pednekar

भूमि पेड़नेकर इन दिनों डेंगू से ग्रस्त है और लंबे समय से बीमार चल रही है। एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को हेल्थ अपडेट दी है। भूमि पेडनेकर ने अस्पताल से अपनी दो सेल्फी शेयर कीं। वह सफेद गाउन में अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक डेंगू के मच्छर ने, मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर दे दिया। लेकिन आज जब मैं उठी तो मुझे 'वाह' जैसा अहसास हुआ, इसलिए मुझे एक सेल्फी लेनी पड़ी।'

End of Feed