Bhoot Bangla: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की जोड़ी ने हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अब फैंस इस जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। भूत बंगला एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो डर और हंसी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। फिल्म में भूतिया घर की कहानी को मजेदार ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। अक्षय कुमार, जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में अपने खास अंदाज का जादू बिखेरने वाले हैं। वहीं, प्रियदर्शन का निर्देशन इस फिल्म को एक नया और मजेदार टच देने वाला है। जयपुर शेड्यूल में शहर की फेमस लोकेशन्स पर कई आउटडोर शूट्स शामिल हैं, जो फिल्म को एक खूबसूरत सांस्कृतिक माहौल देंगे। यह भी पढ़ें- बीते 6 सालों में Sajid Khan को कई बार आया था आत्महत्या करने का ख्याल, दर्द बयां करते हुए कहा, 'मीटू के आरोपों ने मुझे...'
Akshay Kumar's Bhoot Bangla Shooting starts
इस बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है अक्षय की फिल्म
प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है।
इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है। फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
