Bhool Bhulaiyaa 3 First Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। अगर आप हॉरर फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू। ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड का हाथ थामे कैफे के बाहर स्पॉट हुए ईशान खट्टर, कपल के प्यार भरे वीडियो पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
Bhool Bhulaiyaa 3 (credit Pic: Instagram)
उमैर संधू नहीं हैं कार्तिक की एक्टिंग से इम्प्रेस
फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भूल भुलैया 3 का फर्स्ट रिव्यू दिया है। उन्होंने बताया कि भूल भुलैया 3 जबरन बनाई गई फिल्म है। फिल्म के लीड कैरेक्टर कुछ नया करते हुए नहीं आएंंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन को पुराने अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने कार्तिक को वर्स्ट एक्टर बताया। माधुरी और विद्या बालन की जोड़ी को पैसा वसूल बताया है। उमैर ने फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है।
भूल भुलैया 3 हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मेकर्स को उम्मीद है फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट होगी। फिल्म में रुहबाबा और मंजुलिका के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। फिल्म में इस बार माधुरी दीक्षित भी सरप्राइज पैक के तौर पर नजर आएंगी।
