Prabhas-Anushka Shetty फिर से एक साथ आएंगे नजर , बाहुबली स्टार ने इंटरव्यू में किया खुलासा

Prabhas-Anushka Shetty Work Together : आखिरी बार यह जोड़ी फिल्म बाहुबली में नजर आई थी जिसने सभी को अपना दीवाना बना दिया था। एक बार फिर से दोनों के साथ में काम करने की चर्चा है इस बात पर खुद अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने खुलासा किया है।

Prabhas-Anushka Shetty Work Together : साउथ इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ी प्रभास ( Prabhas) और अनुष्का शेट्टी( Anushka Shetty) लोगों के दिलो पर राज करती है। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल लूट लेती है यही कारण है कि लोग दोनों को एक साथ फिल्म में देखने के लिए बेताब रहते हैं। आखिरी बार यह जोड़ी फिल्म बाहुबली में नजर आई थी जिसने सभी को अपना दीवाना बना दिया था। एक बार फिर से दोनों के साथ में काम करने की चर्चा है इस बात पर खुद अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने खुलासा किया है।

Prabhas-Anushka Shetty Will Work Together

कुछ दिन पहले अनुष्का शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान प्रभास के साथ काम करने पर चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि आप और प्रभास दोबारा किस प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हो तब अभिनेत्री ने जवाब दिया कि, 'दोनों का साथ में काम करना यह हमारे हाथ में नहीं है, जब तक हमें कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल जाती तब तक हम साथ में काम कैसे कर सकते हैं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं भी चाहती हूं की कोई ऐसी स्टोरी लिखे जो मुझे और प्रभास दोनों को पसंद आए।

End of Feed