Tiger Shroff's Baaghi 4: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीती 2 फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इन फिल्मों की असफलता के बाद टाइगर श्रॉफ ने 'बागी' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर काम शुरू कर दिया था। बीते कई महीनों से टाइगर श्रॉफ लगातार 'बागी 4' (Baaghi 4) की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 'बागी 4' की शूटिंग पूरी कर ली गई है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस जानकारी को साझा करते हुए दो पिक्स भी शेयर की हैं।
टाइगर श्रॉफ ने खत्म की 'बागी 4' की शूटिंग
टाइगर श्रॉफ ने 9 जुलाई को क्लिपबोर्ड पकड़े हुए पिक्स शेयर कर 'बागी 4' का शूट कम्पलीट होने की जानकारी दे दी है। इन पिक्स को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली यह पूरी हो गई है... आप सभी के प्यार और इस फ्रेंचाइजी को इतनी दूर तक ले जाने के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए इतना खून बहाया है। यह केवल आपके लिए है।' टाइगर श्रॉफ के इस कैप्शन को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' का निर्देशन ए हर्षा कर रहे हैं। इस मूवी का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के साथ पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में अहम विलेन की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स ने संजय दत्त को चुना है। 'बागी 4' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 5 सितंबर का दिन चुना है।
