आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने 'Thama' के सेट से शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस भी हो गए एक्साइटेड

Ayushmann Khurrana and Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक प्यार सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में दोनों अपनी अपकनिंग फिल्म 'थांबा' के सेट पर नजर आ रहे हैं। यहां सोशल मीडिया पर वायरल इस क्यूट वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Ayushmann Khurrana and Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पहली बार फिल्म थामा में एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आने वाले हैं। आयुष्मान और रश्मिका मंदाना ने सोमवार को सेट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों स्टार्स ने अपने फैंस को 'थांबा के डर और साल 2025' की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन शेयर करते हुए कहा, 'उम्मीद है कि आप थमा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे। साल 2025 की दिवाली में मिलते हैं।' सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा

Thama Movie

रश्मिका और आयुष्मान खुराना एक साथ आएंगे नजर

हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'मैं एक्साइटेड हूं कि दिनेश विजान को लगता है कि यह मेरे लिए उनके ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में और 'थामा' को निभाने का सबसे अच्छा समय है। 'स्त्री 2 के हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने के बाद, मैं इस यूनिवर्स की विरासत का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं क्योंकि यह आगे बढ़ रही है और दर्शकों को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हूं।'

End of Feed