शाहरुख के बाद अब Salman Khan संग ब्लॉकबस्टर देने को तैयार हैं Atlee Kumar, चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'यह देश के लिए गौरवपूर्ण फिल्म...'

Atlee Kumar on A6 With Salman Khan: काफी लंबे समय से खबरें सामने आ रही हैं कि एटली कुमार की अपकमिंग फिल्म सलमान खान (Salman Khan) के साथ बनने वाली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एटली कुमार (Atlee Kumar) ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Atlee Kumar on A6 With Salman Khan: साल 2023 में एटली कुमार ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ 'जवान' फिल्म की थी। एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली 'जवान' 5वीं फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा दी थी। 'जवान' की सफलता के बाद से कई रिपोर्ट सामने आने लगी थी कि एटली कुमार अपनी नेक्स्ट मूवी के लिए सलमान खान (Salman Khan) के साथ मिलाने वाले हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एटली कुमार (Atlee Kumar) ने सलमान खान संग मूवी करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Atlee Kumar Next with Salman Khan

'A6' पर एटली ने दिया रिएक्शन

पिंकविला से बात करते हुए एटली कुमार ने फिल्म 'A6' पर खुलकर बात की। A6 को लेकर एटली कुमार ने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें टाइम और एनर्जी दोनों लग रहे हैं। हमने काफी हद तक स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है और जल्द ही इसे प्रेप स्टेज में लेकर जाएंगे। भगवान के आशीर्वाद के साथ फिल्म की जल्द ही घोषणा की जाएगी।'

End of Feed