Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Details: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी 2023 के दिन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। बीते दिनों से अथिया शेट्टी की शादी का जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें उनके पारिवारिक दोस्त शामिल हो रहे हैं। आज अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी है, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुनील शेट्टी और उनका परिवार केएल राहुल समेत सभी बारातियों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Details
मीडिया के हाथ लगी बड़ी जानकारी के अनुसार, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों के परिवार साउथ इंडिया से रिश्ता रखते हैं, जिस कारण यह फैसला लिया गया है कि इन दोनों की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी।
शादी के दौरान लीक नहीं हो पाएंगे वीडियोज-फोटोज
पिछले कुछ समय से सेलेब वेडिंग्स में नो फोन पॉलिसी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। विराट-अनुष्का से लेकर कैटरीना-विक्की समेत सभी कपल्स ने शादी में नो-फोन पॉलिसी रखी थी, जिसके अनुसार कोई भी गेस्ट शादी में फोन का उपयोग नहीं करेगा। सेलेब ऐसा इसलिए करते हैं ताकि शादी की वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर उनकी मर्जी के बिना लीक न हों। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने भी अपने गेस्ट्स से यह गुजारिश की है कि वो नो-फोन पॉलिसी का पालन करें। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल 2:30 बजे अपनी बारात लेकर अथिया के गेट पर पहुंच जाएंगे।
बॉलीवुड वाले दे रहे हैं सुनील शेट्टी को बधाई
बॉलीवुड से जुड़े लोग लगातार सुनील शेट्टी को बधाई दे रहे हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के माध्यम से सुनील शेट्टी को बधाई दी थी और अथिया-केएल राहुल को आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक खास पार्टी का इंतजाम करेंगे, जिसमें सभी न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे।
