Asha Bhosle Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, गम में डूबी फिल्मी दुनिया
Asha Bhosle Last Rites: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले का पार्थिव शरीर इस वक्त उनके घर पर है, जहां चाहनेवाले उनके दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। शाम 4 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।
Asha Bhosle Last Rites: भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन 13 अप्रैल 2026 को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। आशा भोसले का अंतिम संस्कार 14 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को जानकारी दी है कि लोग अपनी पसंदीदा सिंगर के आखिरी दर्शन उनके घर कासा ग्रांड में सुबह 10:30 बजे से लेकर 2 बजे तक कर सकते हैं। इसके बाद उनकी आखिरी यात्रा शिवाजी पार्क की तरफ निकलेगी, जहां शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आशा भोसले इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका थीं, जिनका करियर 8 दशक लम्बा था। इतने सालों में उन्होंने करोड़ों लोगों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। सुनने में आ रहा है कि आशा भोसले के आखिरी दर्शन के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों से लेकर राजनेताओं समेत कई लोग पहुंचेंगे और परिवार का दुख बांटेंगे।
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान और विक्की कौशल
श्मशान गृह पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर
आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान गृह पहुंच चुका है। उनके परिवार के कई सदस्य भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।
