अरबाज-शूरा के उम्र के फासले पर उठे सवाल, जोरू ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बंद कर दी लोगों की चुप्पी

अरबाज खान और शूरा खान शादी के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। अरबाज खान और शूरा खान के उम्र फासले पर अक्सर सवाल उठते हैं। इस बार शूरा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं शूरा ने क्या कहा है।

अरबाज खान और शूरा खान शादी के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। शादी के बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। यह एक निजी आयोजन था। जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे। शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। हाल ही में शूरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से सवाल-जवाब के सेशन में अपने और अरबाज खान के उम्र फासले में कुछ बात कही हैं।

Arbaaz Shura

Arbaaz Shura

एक यूजर्स ने शूरा से उनकी और अरबाज की उम्र में अंतर पूछा, जिसके जवाब में शूरा ने कहा, उम्र बस एक नंबर है। साथ ही कहा कि अरबाज खान की लम्बाई 5.10 फुट है और मेरी 5.1 फुट है और उम्र तो बस एक नंबर है। शूरा ने सवाल का आधा अधूरा उत्तर दिया, उन्होंने लंबाई और उम्र का अंतर बताया, लेकिन अपनी उम्र नहीं बताई।

End of Feed