Eid 2024: ऐज गैप पर ट्रोल हुए Arbaaz Khan-Sshura, मजाक उड़ाते हुए लोग बोले- 'बाप-बेटी की जोड़ी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 01:02 PM IST

Arbaaz Khan-Sshur Khan Troll: अरबाज खान और शूरा खान की ईद के मौके पर नई वीडियो सामने आई है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स अरबाज खान और शूरा खान के ऐज गैप का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

Arbaaz Khan-Sshur Khan Troll: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के भाई और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) अपनी दूसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) संग अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। अरबाज खान अभी हाल ही में दीवाली के मौके पर अपनी पत्नी शूरा खान संग नजर आए। अरबाज खान और शूरा खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरबाज खान और शूरा खान पैप्स को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद शूरा खान और अरबाज खान एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

अरबाज खान-शूरा खान हुए ट्रोल

Instagram

ईद पर शूरा संग घूमने निकले अरबाज

अरबाज खान (Arbaaz Khan Look) और शूरा खान (Sshura Khan Age) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आ रहा है। इस मौके पर अरबाज खान (Arbaaz Khan Upcoming Movies) और शूरा खान (Sshura Khan Troll) दोनों ही कूल लुक में नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में शूरा खान पैप्स को ईद की मुबारकबाद देती हुई नजर आईं। अरबाज खान और शूरा खान की इस वीडियो ने आते सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। जहां फैंस अरबाज खान और शूरा खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोल्स ने इस जोड़ी को जमकर ट्रोल किया।

End of Feed