तलाक के बाद पहली बार स्पॉट हुए एआर रहमान, चेहरे पर उदासी देख भावुक हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2024, 06:02 PM IST

AR Rahman First Appearance After Divorce: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) तलाक की खबर के बाद आज पहली बार नजर आए। एआर रहमान का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तो चलिए देखते हैं वीडियो में क्या खास है।

AR Rahman First Appearance After Divorce: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) ने अभी हाल ही में शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो को तलाक दे दिया है। इस खबर से एआर रहमान के फैंस काफी उदास हो गए थे। एआर रहमान जैसे ही तलाक को लेकरल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसके बाद बाद से ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर काफी चर्चा में बने हुए हैं। एआर रहमान की सोशल मीडिया पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा जा रही है। इसी बीच अब तलाक के बाद एआर रहमान का पहला वीडियो सामने आया है। एआर रहमान का तलाक के बाद सामना आया पहला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ar rahman (1)

तलाक के बाद पहली बार दिखे एआर रहमान

तलाक की खबरें के बाद से एआर रहमान (AR Rahman) की पहली झलक का लोगों को इंतजार था। इसी बीच एआर रहमान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एआर रहमान एक इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एआर रहमान पैप्स के बात करने से बचते हुए नजर आए। एआर रहमान के फेस पर उदासी देखने को नहीं मिला। एआर रहमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं एआर रहमान का ये वीडियो।

End of Feed