सांवले रंग और पतले पैर के कारण इस हसीना को नहीं मिला था 'सुल्तान' में रोल, सालों बाद बयां किया दर्द

गोरापन खूबसूरती का एकमात्र पैमाना नहीं और ना ही सांवलापन ‘कुरूपता’ की निशानी है, लेकिन फिर भी रंग रूप देखकर फिल्मों में रोल दिया जाता है। हाल ही में एक एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान अपना दर्दा बयां किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म में रोल नहीं दिया गया।

अक्सर फिल्मों में रोल स्टार के कद-काठी को देखकर दिया जाता है। अगर किसी पहलवान के रोल के लिए किसी पतले इंसान को कास्ट किया जाएगा तो वो सही नहीं लगेगा। हाल ही में फेमस एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयां किया है। 'टाइगर ज़िंदा है', 'पद्मावत' और 'वॉर' जैसी फिल्मों के साथ-साथ 'सेक्रेड गेम्स', 'अभय' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसे हिट ओटीटी शो में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर अनुप्रिया गोयनका ने हाल ही में 'सुल्तान ' में एक रोल को लेकर अपना दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए करीब दस से ज्यादा बार ऑडिशन दिया है, लेकिन फिर भी वो अनुष्का शर्मा से जीत नहीं पाई।

Anupriya Goenka

Anupriya Goenka

11-12 टेस्ट के बाद भी फाइनल नहीं हुई एक्ट्रेस

अनुप्रिया गोयनका ने बताया कि मेकर्स इस फिल्म के लिए पहले नए लोगों की तलाश कर रहे थे, जिस कारण उन्होंने दस से ज्यादा बार इस रोल के ऑडिशन दिया। इस रोल के लिए एक्ट्रेस के 11-12 टेस्ट भी हुए थे। पहला और दूसरा ऑडिशन हुआ था। फिर एक म्यूजिक वीडियो टेस्ट भी हुआ था। फिर वैभवी के साथ एक डांस टेस्ट भी हुआ था। साथ ही अब्बास जफर के साथ रीडिंग हुई थी, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस इस रोल के लिए फाइनल नहीं हुई। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि शुरू में उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किस फिल्म के लिए वो ऑडिशन दे रही हैं। उन्हें 11-12 राउंड का ऑडिशन देने में करीब 1 महीने लग गए थे। अनुप्रिया ने कहा-"शुक्र है कि मेरे लिए वो पूरी प्रक्रिया एक महीने की थी। अगर वो 6-7 महीने या एक साल की होती तो इंसान केवल चिंता में ही रह जाता।

End of Feed