अन्नू कपूर की 'हमारे बारह' पर कर्नाटक सरकार ने लगाई रोक, मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका

Hamare Baarah Ban in Karnataka: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह इन दिनों चर्चा में है। इस मूवी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि मेकर्स को 440 वोल्ट का झटका लग गया है।

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की अपकमिंग फिल्म हमारे बारह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। देशभर में इस फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है। कई लोगों का ये मानना है कि इस मूवी में एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया गया है। हालांकि मेकर्स बार-बार यही कह रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। इस बीच अन्नू कपूर की इस विवादित मूवी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म हमारे बारह पर कर्नाटक सरकार ने बैन लगा दिया है। इस खबर से मेकर्स को 440 वोल्ट का झटका लग गया है।

anuu

Annu Kapoor film hamare baarah banned

इस राज्य बैन हुई अन्नू कपूर की फिल्म

अन्नू कपूर की अपकमिंग फिल्म हमारे बारह को लेकर कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि पहले ये मूवी 14 जून को रिलीज होने वाली थी। बाद में ये खबर आई है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मूवी की रिलीज को टाल दिया है। इस बीच फिल्म हमारे बारह के मेकर्स को फिर से झटका लगा है। कर्नाटक सरकार ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर अगले आदेश पर रोक लगा दी है। सरकार का ये मानना है कि इस मूवी की वजह से राज्य में माहौल खराब हो सकता है। अल्पसंख्यक संगठनों ने सरकार से इस मूवी को बैन करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने ये फैसला लिया है।

End of Feed