'चक दे! इंडिया' के फैक्ट्स को बदलने का Annu Kapoor ने Shah Rukh Khan पर साधा निशाना, बोले 'वो मुस्लिम को एक...'

Annu Kapoor alleges Shah Rukh Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे! इंडिया' के मेकर्स पर फैक्ट बदलने का आरोप लगाया है। यहां जानिए क्या है पूरा मामला...

Annu Kapoor alleges Shah Rukh Khan: साल 2007 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'चक दे! इंडिया' (Chak De! India) रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने शाहरुख खान ने भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच कबीर खान का रोल अदा किया था। लगभग 17 सालों के बाद अब दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) के एक बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के किरदार को जानबूझकर मुस्लिम दिखाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था कि क्योंकि मेकर्स फिल्म की कहानी में कम्युनल एंगल फिट करना चाहते थे। अन्नू कपूर के इस बयान ने एक बार फिर खलबली मचा दी है।

Annu Kapoor on Shah Rukh Khan

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अन्नू कपूर ने 'चक दे! इंडिया' की आलोचना की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में लीड करैक्टर की पहचान को बदला गया। यह मूवी कोच मीर रंजन नेगी से प्रेरित होकर बनाई थी और निर्माताओं ने उनका नाम कबीर खान रख दिया था। इस मूवी में हिंदू करैक्टर को साइडलाइन कर मुस्लिम किरदार को पॉजिटिव तरह से पेश किया गया। अन्नू कपूर ने यहां कहा कि उन्होंने पंडितों का मजाक बनाकर रख दिया।

End of Feed