Ananya Pandey की जुबान से फिर फिसला अजीब सा बयान, सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने बुलाया सोनम कपूर 2.0

Ananya Pandey Trolled: अपने करियर की शुरुआत में अनन्या पांडे को जमकर ट्रोल किया गया था। उनकी एक्टिंग और बयानों के चक्कर में काफी ट्रोलिंग हुई है। इस बीच अब कुल हालिया फिल्मों में उनकी एक्टिंग को सराहा भी गया है। अब अनन्या ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है।

Ananya Pandey Trolled: बॉलीवुड स्टार किड्स को इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। नेपोटिज्म की डेबिट की वजह से ये स्टार्स हमेशा ही ट्रोलर्स की सॉफ्ट टारगेट रहते हैं। जब तक यह स्टार किड्स इंडस्ट्री में खुद की साबित नहीं कर देते, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग चलती रहती है। जिस तरह से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है, आज उनकी एक्टिंग पर कोई भी सवाल खड़े नहीं कर सकता है। इस बीच अनन्या पांडे हों या जाह्नवी कपूर ये एक्ट्रेस भी आलिया की राह पर चलते हुए अपने आप को साबित करने की रेस में हैं।य ह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri-Pallavi Joshi Love Story: एक गलत फैसले ने बना दी जोड़ी, पहली मुलाकात में पल्लवी को अकड़ू लगे थे विवेक

Ananya Pandey Trolled

Ananya Pandey Trolled

शुरुआत में इन एक्ट्रेस को भी काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन पिछले कुछ सालों में वह एक एक्टर के तौर पर उभरी हैं। अनन्या की बात करें तो साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म खो गए हम कहां (2023) में अपनी एक्टिंग की वजह से काफी पसंद की गई थीं। अब उन्होंने अपनी एक्टिंग को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

End of Feed