Ananya Panday के इस खास दोस्त ने दुनिया को कहा अलविदा, एक्ट्रेस का रो-रोकर हुआ बुरा हाल!

Ananya Panday lost his close friend: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके पालतू कुत्ते का निधन हो गया है। इस बीच अब अनन्या पांडे ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपना दुख भी जाहिर कर दिया है।

Ananya Panday latest News: बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है अनन्या पांडे ने अपना एक खास दोस्त खो दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे के पालतू कुत्ते ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच अब अनन्या पांडे का भी एक पोस्ट सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोग इमोशनल हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं अनन्या पांडे की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर...

MixCollage-03-Sep-2024-03-35-PM-9464

अनन्या पांडे ने शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने डॉन के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज को साझा करते हुए अनन्या ने लिखा कि, 'अलविदा फज, आई लव यू फाइटर। 16 साल का जीवन तुम्हारे साथ खुशियों भरा रहा। हर दिन तुम्हारी याद आएगी।' अनन्या पांडे की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि अनन्या पांडे की लाइफ में उनके डॉग फज ने साल 2008 में एंट्री की थी। इतने सालों में अनन्या को फज से काफी ज्यादा लगाव हो गया था। अब उनके कुत्ते के जाने के बाद अनन्या का दिल टूट गया है।

End of Feed