Anant - Radhika Wedding : होने वाली मां Deepika Padukone को गले लगाती दिखी Aishwarya, साथ में किया खूब डांस

Deepika-Aishwarya Dance: वायरल हुए एक वीडियो में ऐश्वर्या दीपिका को भावुकता से गले लगाती नजर आ रही हैं, दोनों एक्ट्रेस शादी के मौके पर डांस करती भी दिखाई दी। इस वायरल वीडियो ने फैंस को खुश कर दिया, आइए आपको दिखाते हैं इसकी कुछ झलक।

Deepika-Aishwarya Dance: बॉलीवुड की दो सबसे मशहूर अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक भावुक पल साझा किया। ऐश्वर्या, जो बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों से अलग पहुंचने के लिए सुर्खियों में रहीं, भव्य समारोह में दीपिका को कसकर गले लगाती नजर आईं। दोनों की डांस करते हुए भी वीडियो सामने आई है ।

Deepika-Aishwarya Dance

वायरल हुए एक वीडियो में ऐश्वर्या दीपिका को भावुकता से गले लगाती नजर आ रही हैं। दीपिका, कैमरे की तरफ पीठ करके गले लगाती हैं, जिससे दोनों सितारों के बीच का प्यार झलकता है। क्लिप में, हम ऋतिक रोशन को उनके बगल में खड़े होकर इस मार्मिक पल का गवाह बनते हुए भी देख सकते हैं। दीपिका पादुकोण, जो पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं । उनकी गर्भावस्था की खबर से फैंस और फिल्मी स्टार्स में काफी उत्साह और खुशी है।

End of Feed